इंस्टाग्राम पर ग्रुप कैसे बनायें – How To Create Group On Instagram In Hindi

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कैसे बनायें – How To Create Group On Instagram In Hindi

दोस्तो आज के समय में इंस्टाग्राम दुनिया का सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इंस्टाग्राम की मदद से आप अपने सुनहरे पलो को फोटो। वीडियो, स्टोरीज, और IGTV के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हो। इसके अलावा आप अपने दोस्तों के साथ चैट, वीडियो कॉल आदि कर सकते हो।

आपको जानकर हैरानी होगी की आप इंस्टाग्राम पर भी WhatsApp और Facebook की तरह चैटिंग Group बना सकते है जिसमे आप अपने रिस्तेदारो और दोस्तों को ज्वाइन करा सकते है। इस ग्रुप में आप व्हाट्सप्प और फेसबुक ग्रुप की तरह चैटिंग कर सकते है।

इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ग्रुप कैसे बनाते इस बारे में पूरी जानकारी प्रदान कराएँगे।

जिस तरह व्हाट्सप्प पर एक ग्रुप में आप केवल 250 लोगो को ही जोड़ सकते है उसी तरह यहाँ पर केवल 32 लोगो को ही ज्वाइन करा सकते है।

तो चलिए बिना किस देरी के हम आपको इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाना सिखाते है।

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कैसे बनायें – How To Create Group On Instagram In Hindi

सबसे पहले आपको अपने Android या iOS फोन में Instagram की अप्पलीकेशन को ओपन करना है। इसके अलावा आप डेस्कटॉप से भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्सेस कर सकते है।

अपने अकाउंट में लॉगिन होने के बाद, स्मार्टफोन के ऊपरी दाएं कोने में दिए गए “Direct Message” के आइकन पर क्लिक करें।

जैसे ही आप “Direct Message” पर क्लिक करते है तो आपके अकाउंट का मैसेज सेक्शन ओपन हो जाता है। यहाँ पर आपको ऊपरी दाईं तरफ के कार्नर में एक पेन्सिल का आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक करे।

Direct Message option in Instagram

पेंसिल आइकन पर क्लिक करते ही आपको अपने दोस्तों की Suggested List दिखाई देगी इस लिस्ट में से जिस दोस्त को ग्रुप में जोड़ना चाहते है उसके नाम के आगे बने सर्किल पर क्लिक करे। यदि इस Suggested लिस्ट में आपके किसी दोस्त का नाम नहीं रहा है तो आप उसका नाम या यूजरनाम सर्च कर सकते है और उन्हें अपने ग्रुप में Add कर सकते है। इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाने के लिए अन्य सोशल मीडिया की तरह कम से कम 2 लोगो की ज़रूरत पड़ती है।

जैसे ही इस ग्रुप में आप अपने दोस्तों को Add करते है तो ऊपरी दाईं ओर के कोने में आपको Chat का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक या टैप करें।

Add Friends in Instagram Group

ध्यान रखे की अभी तक आपका इंस्टाग्राम पर ग्रुप बना नहीं है। ग्रुप को एक्टिव करने के लिए “Chat” के ऑप्शन पर क्लिक करे। Chat पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर इस Group का इंटरफ़ेस ओपन हो जायेगा। अपने इस ग्रुप को प्राइमरी सेक्शन में पहुंचने के लिए एक Message को टाइप करे और Send कर दे। ऐसा करने से ये ग्रुप आपको आपके Chat सेक्शन में सबसे ऊपर दिखेगा। जिसके कारण आपको इस ग्रुप को ढूंढ़ने में परेशानी नहीं होगी।

अब इस स्टेप पर आपका ग्रुप बन गया है। अब हमे इस ग्रुप का नाम देना है। इसके लिए आप अपने Chat सेक्शन में जाये और ग्रुप को ओपन करे। यहाँ पर आपको सबसे ऊपर “Name this group” लिखा हुआ दिखेगा, उस पर क्लिक करें और आप अपने नए Group को अपने अनुसार एक अच्छा सा नाम दे और Done पर क्लिक करें।

Name Instagram Group

दोस्तों हमारे दुवारा ऊपर बतलाये गए सभी स्टेप को फॉलो करने के बाद अब आपका इंस्टाग्राम पर ग्रुप बांके तैयार हो गया है।

Conclusion

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में आपको इंस्टाग्राम पर ग्रुप कैसे बनाये (How To Create Group On Instagram In Hindi?) के बारे में सभी जानकारी प्रदान की है। हम उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह आर्टिकल ज़रूर पसंद आया होगा।

यदि ये जानकारी आपके लिए लाभकारी सिद्ध हुई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करें। यदि आपके पास इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी तरह के सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है। हमे आपके सवालो की जवाब देने में बहुत ख़ुशी मिलेगी।

धन्यवाद

इसे भी पढ़े:

Leave a Comment