ब्लॉग पोस्ट टॉपिक कैसे चुने? Blog Post Kis Topic Par Likhe

ब्लॉग पोस्ट टॉपिक कैसे चुने? (Blog Post Kis Topic Par Likhe) इस सवाल को लेकर अधिकतर ब्लॉगर परेशान रहते है।

जब आप एक नया ब्लॉग बनाते हैं, तो आपके पास लिखने के बहुत सारे ब्लॉग पोस्ट टॉपिक होते हैं जिन पर आप अपने नए ब्लॉग पर अलग अलग पोस्ट लिखते हैं।

लेकिन कुछ समय के बाद यह ब्लॉग पोस्ट टॉपिक समाप्त होने शुरू हो जाते है।

इस अवस्था में अधिकतर नये ब्लॉगर यह सोचने में काफी समय लगता है कि उसे आगे किस टॉपिक पर नया ब्लॉग पोस्ट लिखना चाहिए।

जिसके चलते वो अन्य पुराने ब्लॉग या वेबसाइट जो पहले से ही गूगल सर्च में इंडेक्स है, से ब्लॉग पोस्ट टॉपिक या कंटेंट को चुराना शुरू कर देता है।

जो कि पूरी तरह से अनैतिक और गैरकानूनी है।

जैसा कि आप जानते है की ब्लॉग पोस्ट लिखने का मुख्य उद्देश्य विजिटर को जानकारी से भरपूर सामग्री प्रदान करना होता है।

इसके साथ ही ब्लॉग पोस्ट लिखते समय हमे विजिटर की रुचि के बारे में भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

इसीलिए आपको हमेसा किसी ऐसे विषय पर ब्लॉग पोस्ट लिखनी चाहिए जो आपके niche से संबंधित तो हो ही और जिसके बारे में लोग इंटरनेट पर भी सर्च कर रहा हो।

अब मुख्य समस्या आती है कि ब्लॉग पोस्ट लिखने के लिए रोजाना एक नया विषय कहाँ से लाएँ।

इसके लिए आपको कही भी जाने की आवश्कता नहीं है क्योकि इन सभी सवालों के जवाब हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से देंगे।

आइए शुरू करते हैं कि आपको किस टॉपिक पर ब्लॉग पोस्ट लिखना चाहिए (Blog Post Kis Topic Par Likhe)।

ब्लॉग पोस्ट लिखने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है?

Blog Post लिखते समय बहुत सी ऐसी चीजें की ज़रूरत होती हैं जिनका होना बहुत जरूरी होता है।

सबसे पहले आपके पास ब्लॉग पोस्ट लिखने के लिए एक टॉपिक होना अनिवार्य है, जिसके बारे में हम आगे इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे।

इसके साथ ही इस ब्लॉग पोस्ट के लिए कम कॉम्पिटिशन और हाई सर्च वॉल्यूम वाले कीवर्ड्स का होना अत्ति आवश्क है।

अगर आपके पास ये दोनों चीजें उपलब्ध हो जाती हैं तो भी आपको उस टॉपिक से जुड़ी पूरी जानकारी या अनुभव होना ही चाहिए है क्योकि इसके बिना आप एक अच्छा पोस्ट नहीं लिख सकते।

इन सभी रिसोर्स को मिलकर ब्लॉग पोस्ट का रूप देने के लिए आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप के साथ एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन भी होना चाहिए।

ब्लॉग लिखते समय आपको इस बात का बिशेष ध्यान रखना होगा कि आपने पोस्ट के कंटेंट को यूजर की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

आपको यूजर को वो सारी जानकारी देनी होगी जो यूजर इंटरनेट पर सर्च कर रहा है तभी आप एक अच्छा पोस्ट लिख पाएंगे जो सर्च इंजन में रैंक होगा।

यदि आप एक अच्छा ब्लॉग पोस्ट नहीं लिख सकते है तो आप पैसे देकर किसी कंटेंट राइटर से भी ब्लॉग पोस्ट लिखवा सकते है।

अच्छा ब्लॉग पोस्ट टॉपिक चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

जब आप एक नया ब्लॉग पोस्ट लिखने के बारे में सोचते हैं, तो उससे पहले बहुत सारी बातो का ध्यान रखना ज़रूरी होते हैं।

चलिए अब हम उन सभी कारको के बारे में एक-एक करके चर्चा करते है।

आप जो ब्लॉग पोस्ट लिखने बाले है उसका टॉपिक आपके ब्लॉग आला (Niche) से संबंधित होना चाहिए।

ब्लॉग पोस्ट टॉपिक को अंतिम रूप देने से पहले स्वतंत्र एव इन्डेप्थ कीवर्ड रिसर्च करना बहुत महत्वपूर्ण अदा करता है।

पोस्ट के मुख्य फोकस कीवर्ड के लिए उसका सीपीसी, कॉम्पिटिशन और सर्च वॉल्यूम का विश्लेषण करना अति आवश्यक होता है, इसके अलावा इस बात की भी जांच कर ले की आपके द्वारा चुना गया फोकस कीवर्ड साल भर सर्च होता है या कभी-कभार सर्च होता है।

जब आप ब्लॉग पोस्ट के लिए मुख्य कीवर्ड का चयन कर लेते हैं, तो आपको उससे संबंधित बहुत सारे कीवर्ड ओर भी मिलते हैं।

आप इन सभी कीवर्ड पर अलग अलग ब्लॉग पोस्ट भी लिख सकते हैं और इन पोस्टो को मुख्य कीवर्ड वाले पोस्ट के साथ इंटरनल लिंक कर सकते हैं।

अगर आप ब्लॉग्गिंग में नए हैं तो हमारा सुझाव है कि आपको long-tail keywords पर काम करना चाहिए, क्योकि यह रैंक करने में ज्यादा आसान होते है।

Google के एल्गोरिदम के अनुसार कंटेंट को ही राजा माना जाता है, इसलिए आपको एक उपयोगकर्ता के अनुकूल और उपयोगी ब्लॉग पोस्ट लिखना होगा।

इसके अलावा आपको ब्लॉग पोस्ट का SEO हमेशा टॉप-क्लास होना बहुत जरूरी है।

हमेशा गूगल सर्च कंसोल का एनालिसिस करते रहते हैं। यहां से आपको पता चल जाएगा कि आपको किस टॉपिक पर नया पोस्ट लिखना है।

ब्लॉग पोस्ट के लिए टॉपिक कहाँ से खोजे?

सही कीवर्ड रिसर्च किसी भी ब्लॉग पोस्ट को लिखने का पहला कदम होता है।

इसीलिए कोई भी ब्लॉग पोस्ट लिखने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि किस टॉपिक पर या किस कीवर्ड पर अपना ब्लॉग पोस्ट लिखना है।

आज के समय में, कीवर्ड रिसर्च करने के लिए कई फ्री और प्रीमियम टूल उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए मुख्य कीवर्ड बड़ी आसानी से ढूंढ सकते हैं।

तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि आप अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए टॉपिक कहा से खोजे।

विस्तृत कीवर्ड रिसर्च

सही कीवर्ड रिसर्च ब्लॉगिंग की रीढ़ होती है और बिना रीसर्च किये गए कीवर्ड्स पर लिखे गए ब्लॉग पोस्ट कभी भी सर्च इंजन में रैंक नहीं होते हैं।

जब भी आप किसी टॉपिक पर ब्लॉग पोस्ट लिखने जा रहे हों तो उससे पहले अपने कॉम्पिटिटर की पोस्ट का विश्लेषण ज़रूर करें और समझें कि आप उससे बेहतर पोस्ट कैसे लिख सकते हैं।

ऐसा करके आप उन अनछुए बिषय को अपनी पोस्ट में कवर कर सकते है जिनको आपके कॉम्पिटिटर ने अपनी पोस्ट में कवर नहीं किया है।

इसके साथ ही जब आप कीवर्ड रिसर्च करते है तो हमेसा नोट्स बनाते रहे, यह ब्लॉग्गिंग में आपके बहुत काम आएगा।

आप कीवर्ड रिसर्च के लिए अलग-अलग टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनमे आप SEMrush टूल को रोज़ाना 10 सर्च के लिए फ्री में भी उपयोग कर सकते है।

गूगल सर्च कंसोल

अगर आप Blogging करते हैं तो आपको Google Search Console के बारे में जरूर जानते होंगे।

गूगल सर्च इंजन में दिखने वाले सर्च पेज गूगल सर्च कंसोल की मदद से ही आते हैं।

जब भी हम कोई नई वेबसाइट या ब्लॉग बनाते हैं तो उसे Google Search Console में सबमिट करना होता है ताकि हमारी वेबसाइट गूगल सर्च रिजल्ट्स में आ सके।

गूगल सर्च कंसोल गूगल की एक फ्री सर्विस है।

यदि आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट को सर्च कंसोल में सबमिट करने के बाद उसका विश्लेषण करते हैं, तो आप यहां से अपने नए ब्लॉग पोस्ट के लिए कीवर्ड आइडिया चुन सकते हैं।

इसके लिए आपको Google Search Console के डैशबोर्ड में जाना होगा और वहां पर आपको अपनी वेबसाइट या ब्लॉक की परफॉरमेंस चेक करनी होगी।

ब्लॉग का प्रदर्शन चेक करते समय जब आप नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको बहुत सारे कीवर्ड दिखाई देंगे।

ये वे कीवर्ड हैं जिन्हें यूजर गूगल पर तो सर्च कर रहा है और आपके ब्लॉग पोस्ट कहीं न कहीं सर्च इम्प्रेशन में आ रहे हैं।

यह एक सुनहरा अवसर है, आप इनका लाभ उठा सकते हैं और इन कीवर्ड्स पर ब्लॉग पोस्ट लिख सकते हैं और इन सर्च इम्प्रैशन को आर्गेनिक सर्च में बदल सकते है।

Google Search Console Keyword Suggestions
Keyword suggestion in Google search console

सोशल मीडिया प्लेटफार्म

आज हर व्यक्ति किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जरूर जुड़ा हुआ है, जहां वह रोजाना कुछ घंटे इन प्लेटफॉर्म पर ज़रूर बिताता है।

अगर आप ब्लॉग पोस्ट का टॉपिक सर्च कर रहे हैं तो इन प्लेटफॉर्म से आपको अच्छी जगह नहीं मिल सकती है।

यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लॉग पोस्ट विषयों को खोजने में आपकी अविश्वसनीय रूप से मदद कर सकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको एक टार्गेटेड दर्शक मिलते हैं जो इन प्लेटफार्म पर अपनी रुचि के विषय पर चर्चा करते रहते हैं।

इसके अलावा इन प्लेटफॉर्म पर आपको कई ऐसे ग्रुप, पेज या कम्युनिटीज मिल जाएंगे जो आपके ब्लॉक के Niche से संबंधित होंगे।

आप अपनी रुचि के अनुसार इन सभी पेज, ब्लॉक, कम्युनिटीज से जुड़कर और अपने ब्लॉग के लिए अच्छे अच्छे टॉपिक ढूंढ सकते है।

Quora

ब्लॉग पोस्ट के लिए नया टॉपिक खोजने के लिए आप Quora वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

Quora एक अमेरिकी सवाल-जवाब से जुड़ी वेबसाइट है जिसका उपयोग आप फ्री में कर सकते है।

इस प्लेटफार्म पर यूजर दूसरे यूजर्स से सम्बंधित बिषय पर सवाल पूछ सकते हैं और जवाब भी दे सकते है।

इन सवालों और जवाबों के जरिए आप अपने ब्लॉग के लिए एक टॉपिक आईडिया बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

फेसबुक

आज के दौर में फेसबुक का इस्तेमाल हर कोई करता है।

इस प्लेटफॉर्म पर आपको ढेर सारे पेज, ग्रुप्स, कम्युनिटीज आदि मिल जाएंगे, जो आपके आला से सम्बंधित होंगे।

इनसे जुड़कर आप इन सभी पेजों, ग्रुपों और समुदायों पर हो रही चर्चा के आधार पर अपने ब्लॉक पोस्ट का टॉपिक तय कर सकते हैं।

फेसबुक पर पेज, ग्रुप और कम्युनिटी से जुड़ने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इन सभी चैनलों पर अपने आला से संबंधित लक्षित दर्शकों का समूह आसानी से पा सकते हैं।

यूट्यूब (Blog Post Kis Topic Par Likhe)

जब से इंटरनेट सस्ता हुआ है, लोगों का व्लॉगिंग के प्रति आकर्षण काफी बढ़ गया है।

इसके कारण, YouTube प्लेटफॉर्म पर नई सामग्री प्रदान करने वाले उपयोगकर्ताओं की संख्या में तेजी आई है।

आप YouTube का उपयोग अपने आला से संबंधित चैनलों का अनुसरण करने के लिए कर सकते हैं और उनके नए वीडियो की मदद से अपने ब्लॉग पोस्ट टॉपिक तय कर सकते हैं।

आपको केवल एक चीज का ध्यान रखना है कि YouTube केवल वीडियो सांग्स देखने के नहीं लिए है, और यहां आपको बहुत सी चीजें मुफ्त में सीखने को मिलती है।

ट्विटर

आज ट्विटर एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जिससे हर कोई जुड़ना चाहता है।

लोग अपने व्यक्तिगत विचार साझा करने के लिए इस मंच पर आते हैं।

इसलिए आप इस प्लेटफॉर्म पर ऐसे लोगों को फॉलो कर सकते हैं जो आपके ब्लॉग के क्षेत्र में काम करते हैं।

उनके ट्वीट से आप अपने नए ब्लॉग पोस्ट के लिए टॉपिक तय कर सकते हैं।

अन्य सोशल मीडिया

इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा, Pinterest, Reddit, आदि जैसे कई प्लेटफॉर्म हैं, जिन पर आप अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए टॉपिक ढूंढ सकते हैं।

मुख्य रूप से इन सभी प्लेटफॉर्म का अमेरिका या यूरोपीय देशों में बहुत अधिक उपयोग किया जाता है।

Forum

फोरम वह प्लेटफार्म होते है जहाँ लोग एक दूसरे की समस्याओं को सुलझाने में एक दूसरे की मदद करते हैं।

अधिकांश उपयोगकर्ता अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए इन प्लेटफार्मों पर पोस्ट करते हैं, और अन्य उपयोगकर्ता उसका समाधान प्रदान करते हैं।

यहाँ पर आप अपने niche से सम्बंधित समस्या का समाधान दे सकते हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोग जानना चाहते हैं।

नए ब्लॉग पोस्ट टॉपिक के लिए आईडिया प्राप्त करने के लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती।

आइए एक उदाहरण के माध्यम से समझते हैं!

मान लीजिए आप WordPress पर Blogging करते हैं, और अचानक आपके Blog में एक error आ जाती है, जिसे आप हल नहीं कर पाते हैं।

ऐसे में आप अपनी समस्या को इन फोरम में पोस्ट कर सकते हैं।

चूंकि यह एक ओपन प्लेटफार्म है, इसलिए दुनिया के किसी भी कोने में मौजूद उपयोगकर्ता इसका समाधान बता सकता है।

एलएसआई कीवर्ड से ब्लॉग पोस्ट आईडिया

यदि आपको अभी तक कोई नया ब्लॉग पोस्ट लिखने के लिए टॉपिक नहीं मिला है, तो आप अपने मौजूदा पोस्ट के मुख्य कीवर्ड से संबंधित कीवर्ड पर ब्लॉग पोस्ट लिख सकते हैं।

ऐसे कीवर्ड को आमतौर पर लेटेंट सिमेंटिक इंडेक्सिंग (LSI) कीवर्ड कहा जाता है।

LSI Keywords को ध्यान में रखते हुए लिखे गए पोस्ट को मुख्य कवर्ड पर लिखे गए पोस्ट के साथ इंटरनल लिंक कर सकते हैं।

इससे आपके ब्लॉग की अथॉरिटी बढ़ेगी और बाउंस रेट कम होगा।

कॉम्पिटिटर ब्लॉग एनालिसिस

यदि आपने ब्लॉग्गिंग शुरू कर दी है तो आपने अपने niche में प्रतिस्पर्धी ब्लॉगों का विश्लेषण जरूर किया होगा।

हर ब्लॉगर नया ब्लॉग शुरू करने से पहले यह काम जरूर करता है और करना भी चाहिए।

प्रतिस्पर्धी ब्लॉगों का कीवर्ड विश्लेषण करने के लिए बाजार में बहुत से फ्री और पेड टूल उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप यह काम कर सकते हैं।

इन टूल्स की मदद से आप पता लगा सकते हैं कि प्रतियोगी ब्लॉग के पोस्ट किन कीवर्ड्स पर सर्च इंजन में रैंक कर रहे हैं।

इसके साथ ही आप यही से अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए मुख्य कीवर्ड भी चुन सकते हैं।

Keywords प्राप्त करने के बाद, बस आप अपने प्रतियोगी के ब्लॉग पोस्ट से बेहतर अपने ब्लॉग पर SEO-Friendly और पूरी तरह से गहन जानकारी वाली पोस्ट लिखना है।

गूगल सुझाव से नया ब्लॉग पोस्ट आईडिया

अगर आप गूगल सर्च का सही से इस्तेमाल करना सिख जाये तो इससे अच्छा रियल टाइम कीवर्ड्स बताने वाला दुनिया में कोई कीवर्ड रिसर्च टूल नहीं है।

गूगल सर्च रियल टाइम में सटीक कीवर्ड तो बतलाता ही है और यह बिलकुल फ्री में उपलब्ध है।

अब आप सोच रहे होंगे कि कीवर्ड रिसर्च के लिए गूगल सर्च का इस्तेमाल कैसे करते है।

आइए आपको बताते हैं।

जब भी आप गूगल सर्च में कुछ टाइप करते हैं तो गूगल हमें सर्च करने के लिए कई तरह के सुझाव देता है उद्धरण के लिए नीचे इमेज देखे।

Google search results suggestions above

इसके अलावा सर्च करने पर सबसे नीचे गूगल की ओर से और भी कई सुझाव दिए जाते हैं उद्धरण के लिए नीचे दिया हुआ चित्र देखे।

Google search results suggestions bellow

इन सभी सुझावों के आधार पर आप अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए टॉपिक तय कर सकते हैं।

खुद के कीवर्ड से ब्लॉग पोस्ट आईडिया

अपने ब्लॉग बनाते समय आपने अपने ब्लॉग की आला (Niche) का चुनाब ज़रूर किया होगा।

ब्लॉग niche चुनते समय आपने कम से कम 100 ब्लॉग पोस्ट लिखने का आईडिया ज़रूर होगा।

आपको अपनी छमता के आधार पर कुछ ऐसे कीवर्ड को चुन सकते है जिनपर आप ब्लॉग पोस्ट लिख सके।

इसके बाद एक अच्छे कीवर्ड रिसर्च टूल की मदद से इन कीवर्ड पर कॉम्पिटिशन और सर्च वॉल्यूम जान सकते है।

इसीलिए अपनी खुद की रिसर्च करे और नये नये ब्लॉग पोस्ट आईडिया के बारे में सोचे।

निष्कर्ष (Blog Post Kis Topic Par Likhe)

इस ब्लॉग पोस्ट में हमने “कैसे एक ब्लॉग पोस्ट टॉपिक का चयन करें (Blog Post Kis Topic Par Likhe)” के बारे में एक विस्तृत जानकारी दी है।

इसके साथ ही हमने आपको ब्लॉग पोस्ट टॉपिक खोजने के सभी तरीकों के बारे में डिटेल में बतलाया है जिनको आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते है।

हमारी राय में, एक अच्छी और यूजर फ्रेंडली ब्लॉग पोस्ट तभी मानी जाती है, जब यूजर को ध्यान में रखकर गहराई से उस टॉपिक पर रिसर्च करने के बाद लिखा गया हो।

इसलिए हमें हमेशा यूजर की मंशा को समझकर ब्लॉग पोस्ट का टॉपिक चुनना चाहिए।

सर्च इंजन ऐसे ब्लॉग पोस्ट को सर्च रिजल्ट के पहले पेज पर भी रैंक करता है जो जानकारी से भरे होते हैं और यूजर के सर्च इंटेंट को पूरा करते हैं।

आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट के माध्यम से ज़रूर बताएं।

अगर ब्लॉग पोस्ट टॉपिक चुनने से सम्बंधित कोई सवाल है तो हमसे कमेंट के जरिए जरूर पूछें, हमें आपकी मदद करने में खुशी होगी।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर करें।

धन्यवाद!

इन्हे भी ज़रूर पढ़े!

नमस्ते, मेरा नाम जितेंद्र सिंह और में इस HomeScholar.in ब्लॉग का फाउंडर हूँ। मैं एक प्रोफेशनल ब्लॉगर और पेशे से इंजीनियर हूँ लेकिन मुझे लिखना बहुत ज्यादा पसंद है। इस ब्लॉग पर में ब्लॉगिंग, एसईओ, एफिलिएट मार्केटिंग और ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में प्रामाणिक जानकारी प्रदान करता हूँ।

1 thought on “ब्लॉग पोस्ट टॉपिक कैसे चुने? Blog Post Kis Topic Par Likhe”

Leave a Comment