Aatm Nirbhar Bharat 3.0 | आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 ऑनलाइन आवेदन | Aatm Nirbhar 3.0 Application Form | आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 लाभ व पात्रता
कोरोना महामारी के चलते हुए पुरे देश मैं लॉकडाउन रहा। जिसके चलते देश की अर्थव्यवस्था पर आर्थिक संकट मडराने लगा। इस आर्थिक संकट से देश को निकालने के लिए भारत की केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की है। आज हम आपको, अपने इस लेख के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत अभियान 1.0, 2.0 तथा 3.0 से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। हम आसा करते है की, इस लेख को पढ़ने के बाद आपको आत्मनिर्भर भारत अभियान से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि आत्मनिर्भर भारत अभियान क्या है?, इसके लाभ क्या होंगे, इसकी विशेषताएं, कौन इसकी पात्रता मैं आएगा, आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत आने वाली सभी योजनाएं, इसमें आवेदन प्रक्रिया क्या होगी, आदि। तो दोस्तो यदि आप Aatm Nirbhar 3.0 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारे इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा।
Table of Contents
आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0
आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को Corona संकट से हुए नुकसान से बाहर निकालने के लिए आरंभ किया गया था। अब तक आत्मनिर्भर भारत की 2 फेस लॉन्च हो चुकी है। अब सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान की तीसरी फेस लांच की गई है। जिसको आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 के नाम से जाना जाएगा। तीसरी फेस के अंतर्गत 12 नई योजनाएं आरंभ की गई है। जिसके माध्यम से देश की इकोनॉमी आगे बढ़ेगी। Aatm Nirbhar Abhiyan 3.0 के अंतर्गत नौकरी से लेकर व्यवसाय तक सभी क्षेत्रों को कवर किया गया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित योजनाएं लांच की गई है।
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन था। इस स्थिति में देश के नागरिकों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी। इस आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान का आरंभ किया गया था। आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से अलग-अलग प्रकार की योजनाएं देश के नागरिकों के लिए आरंभ की गई थी। जिससे कि देश की आर्थिक स्थिति सुधार सकें। आत्मनिर्भर भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक स्थिति को सुधारना है जिससे कि देश की इकॉनमी वापस पहले जैसी हो सके।
आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 (Aatm Nirbhar Bharat) के मुख्य बाते
SN | नाम | डिटेल्स |
1 | योजना का नाम | आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 |
2 | किस ने लांच की | भारत सरकार (EPFO) |
3 | लाभार्थी | भारत के नागरिक |
4 | उद्देश्य | देश की आर्थिक स्थिति में सुधार करना |
5 | साल | 2020 |
लाभ तथा विशेषताएं
- आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 की घोषणा हमारे देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई है।
- इस योजना की शुरआत देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए किया गया है।
- आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 में मुख्यता 12 नई घोषणाएं की गई है। जिसके माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा।
- कोरोना वायरस की महामारी के चलते आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की गई है।
- इस योजना के अंतर्गत भारत में मौजूद सभी क्षेत्रों के विकास के लिए निवेश किया गया है।
योजना पर कितना खर्च हो चूका है
SN | नाम | खर्च |
1 | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज | 1,92,800 करोड़ रुपए |
2 | आत्मनिर्भर भारत अभियान 1.0 | 11,02,650 करोड़ रुपए |
3 | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पैकेज | 82,911 करोड़ रुपए |
4 | आत्मनिर्भर भारत अभियान 2.0 | 73,000 करोड़ रुपए |
5 | अर्जुन निर्मल भारत अभियान 3.0 | 2,65,080 करोड़ रुपए |
6 | RBI Measures | 12,71,200 करोड़ रुपए |
कुल खर्च | 29,87,641 करोड़ रुपए |
आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 (Aatm Nirbhar Bharat) के अंतर्गत योजना
- आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना,
- इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (MSME),
- आत्मनिर्भर मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI),
- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी),
- कंस्ट्रक्शन तथा इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को सहायता,
- घर बनाने वाले तथा घर खरीदने वालों के लिए इनकम टैक्स रिलीफ,
- एग्रीकल्चर सब्सिडी फर्टिलाइजर,
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना,
- बूस्ट फॉर प्रोजेक्ट एक्सपोर्ट्स,
- कैपिटल एंड इंडस्ट्रियल स्टीमुलस,
- कोविड-19 वैक्सीन के शोध तथा विकास के लिए।
आत्मनिर्भर भारत अभियान स्टैटिसटिक्स
SN | नाम | खर्च |
1 | सभी के लिए घर (हाउसिंग फॉर ऑल) (शहरी) | 18000 करोड़ |
2 | PM गरीब कल्याण रोज़गार योजना | 10 हजार करोड़ |
3 | Covid-19 वैक्सीन के रिसर्च और डेवलपमेंट | 900 करोड़ |
4 | इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल इंसेंटिव एंड डोमेस्टिक डिफेंस इक्विपमेंट | 10200 करोड़ |
5 | बूस्ट फॉर प्रोजेक्ट एक्सपोर्ट | 3000 करोड़ |
6 | बूस्ट फॉर आत्मनिर्भर मैन्युफैक्चरिंग | 1,45,980 करोड |
7 | कृषि में सहायता | 65 हजार करोड़ |
8 | बूस्ट फॉर इंफ्रास्ट्रक्चर | 6000 करोड़ |
9 | आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना | 6000 करोड़ |
कुल रकम | 2,65,080 करोड |
आवेदन करने की प्रक्रिया
अभी भारत सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 (Aatm Nirbhar Bharat) की केवल घोषणा की है। अभी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की कोई भी प्रक्रिया केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नहीं की गई है। जैसे ही आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 में आवेदन करने की प्रक्रिया भारत की केंद्र या राज्य सरकार द्वारा सक्रिय करी जाएगी। हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से जरूर बताएंगे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया जल्द से जल्द जानने के लिए आपको हमारे इस वेबसाइट से जुड़े रहना होगा।
FAQ
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के उन लोगों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है जिन्होंने कोरोना19 महामारी के चलते अपना रोजगार खो दिया था।
केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 नवंबर 2020 को इस योजना की घोषणा की है
कर्मचारी को अपना रोजगार पंजीकरण ईपीएफओ में होना चाहिए, और 15000 रुपये तक के वेतन के साथ आत्मनिर्भर रोज़गार योजना के लिए पात्र हैं।
Atmmanirbhar Rojgar Yojana 01 अक्टूबर 2020 से 01 जून 2021 की अवधि के बीच चालू है।
इसे भी पढ़े:
Thank you!!1
I’m not sure where you are getting your information,
but great topic. I needs to spend some time learning more or understanding more.
Thanks for great info I was looking for this information for my mission.
Also visit my web site best CBD oil for anxiety